मानसरोवर से शहर के अन्य हिस्सों तक सरकारी बस सेवाएं उपलब्ध हैं जिससे यह क्षेत्र परिवहन की दृष्टि से जयपुरवासियों के लिए एक सुविधाजनक स्थल है। मानसरोवर के आसपास के प्रमुख शहरों तक क्षेत्र के उत्कृष्ट सड़क नेटवर्क के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस क्षेत्र में और इसके आस-पास की सभी सड़कें मजूबत और परिवहन तथा यात्री क्षमता के हिसाब से विकसित की गई हैं। एक विशाल आवासीय क्षेत्र होने के बाद भी यहाँ की सड़कों की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत और उन्नत अवस्था में है। मानसरोवर और उसके आसपास की सभी सड़कें अच्छी रोशनी वाली हैं। यह इलाका मेट्रो, ट्रेन और बस सेवाओं से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सुरक्षा व्यवस्था
स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और सीसीटीवी की स्थापना की गयी है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस अक्सर इस क्षेत्र में गश्त करती है, खासकर आसपास के सूने इलाकों में पुलिस सुरक्षा कड़ी होती है। मानसरोवर एक आवासीय क्षेत्र है जो जयपुर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 2010 में इसे पूरे एशिया में सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी के रूप में मान्यता दी गई और यह उपाधि प्रदान की गई।
सुन्दर और सुनियोजित पार्क
सुबह की सैर करने वाले नियमित रूप से पार्क का उपयोग करते हैं, और स्थानीय परिषद यह सुनिश्चित करती है कि पार्क का हमेशा रखरखाव किया जाए क्षेत्र में हर दिन सारा कचरा साफ किया जाता है, और इससे क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने में मदद मिलती है। इस क्षेत्र में जयपुर नगर निगम रोज़ गार्डन, मुख्य पटेल मार्ग पार्क,अग्रसेन गार्डन – हीरा पथ, न्याय पथ पार्क ,हीरा पथ पब्लिक पार्क , 52 एकड़ में विस्तारित सिटी पार्क आदि अपनी सुरम्यता से लोगों को आकर्षित करते हैं।
सुविधाएँ एवं संभावनाएं
जयपुर जल आपूर्ति विभाग बरवाला पंप हाउस, रामनिवास पंप हाउस आदि के माध्यम से मानसरोवर के इलाके में पानी की आपूर्ति करता है।
यह इलाका लोगों की पहुंच में है. प्रॉपर्टी की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। मानसरोवर और इसके आस पास पूर्ण विकसित परियोजनाओं लोगों के आकर्षण का केंद्र है। कुछ शीर्ष परियोजनाओं में श्री गणेशम ग्रीन स्पेस, अनुकंपा प्लैटिना, मंगलम आनंद, एसबी हाइट 1ST और गुरु कृपा आराधना शामिल हैं जहां आप सफलतापूर्वक अपने घर के सपने को पूरा कर सकते हैं।
नए उद्योग क्षेत्र
इस तेज़ी से उभरते क्षेत्र में कई नई नौकरियाँ पैदा हो रही हैं क्योंकि कई नए उद्योग क्षेत्रों के नजदीक खुल रहे हैं। बस्सी फ्लाईओवर का निर्माण टोंक रोड सांगानेर मानसरोवर फ्लाईओवर पर शहरी विकास के एक भाग के रूप में किया गया है। यह क्षेत्र बहुत तेजी से विकसित हो रहा है, इसलिए रियल एस्टेट का मूल्य भी ऊंचे स्तर पर है। क्षेत्र में उद्योगों की वृद्धि इस क्षेत्र को महंगा बना रही है। पड़ोस में उचित संपत्ति उपलब्ध है किन्तु संपत्ति का मूल्य बढ़ रहा है।
प्रसिद्ध स्कूल , हॉस्पिटल एवं रेस्टोरेंट
मानसरोवर में जयपुर के कुछ प्रसिद्ध विद्यालय स्थित हैं जो अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली , बेहतर प्रबंधन और नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के कुछ प्रसिद्ध स्कूल हैं नीरजा मोदी स्कूल , कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल , स्प्रिंगफ़ील्ड स्कूल , टैगोर इंटरनेशनल स्कूल , रेयान इंटरनेशनल स्कूल, वर्धमान इंटरनेशनल ,स्कूल, ज्ञान आश्रम स्कूल , आईआईएस स्कूल आदि बड़ी संख्या में हैं। इतनी वृहद संख्या में श्रेष्ठ स्कूलों का होना मानसरोवर को एक ऐसा केंद्रीय क्षेत्र बनता है , जिसे लोग निवास के लिए प्राथमिकता देने लगे हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के दृष्टिकोण से मानसरोवर पूर्ण उन्नत है , यहाँ आधुनिक सुविधाओं से हॉस्पिटल सुविधाएं प्रदान करने वाले अग्रणी स्वास्थ्य केंद्र कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। जैसे मानसरोवर हॉस्पिटल , मेट्रो मास हॉस्पिटल , वैदिक सुपरस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल , इंडस जयपुर हॉस्पिटल , धन्वन्तरि हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर , लिबर्टी हॉस्पिटल , आदि बड़ी संख्या में अस्पताल उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त फोर्टिस, सी.के.बिरला जैसे हॉस्पिटल भी निकट ही स्थित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की निकट सुविधा भी इसे निवास की पहली पसंद बनाती है।
माल्स एंड रेस्टोरेंट
एंटरटेनमेंट और मनोरंजन के दृष्टिकोण से भी मानसरोवर जयपुर जिले में अपनी केंद्रीय पहचान रखता है।यहाँ अनेक उच्च सुविधाओं युक्त और अत्यंत मॉडर्न तरीके से विकसित माल्स एंड रेस्टोरेंट स्थापित हैं, जो लोगों के लिए बेहतर एंटरटेनमेंट जोन के लिए कार्य करते हैं। आप अपनी फैमिली के साथ यहाँ आकर पूरा दिन फन और मस्ती कर सकते हैं। कुछ प्रसिद्ध एंटरटेनमेंट जोन हैं मानसरोवर प्लाजा , मानसरोवर मेट्रो पियर शॉपिंग मॉल , माय विलेज रेस्टोरेंट , मानसरोवर पैलेस , डोसा बिस्ट्रो आदि। यहाँ बड़ी संख्या में यहाँ माल्स एंड रेस्टोरेंट मौजूद हैं जो जयपुरवासियों की आवशयकता , पसंद आदि को ध्यान में रखकर निर्मित किये गए हैं।